श्री भैरवनाथजी एजुकेशनल एवं कल्चरल ट्रस्ट (SBNJEAC Trust)
( An educational and cultural charitable Trust (not NGO) operational from 1999 and having Income-Tax exemption as per 80G )
यह एक सीमित बजट वेबसाइट है जिसे 09 दिसंबर 2021 से निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए शुरू किया गया : (i) लोगों को इस 25 वर्ष से अधिक पुराने ट्रस्ट और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देना (ii) वित्तीय स्थिति (व्यय/आय/दान) को पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत करना (iii) ट्रस्ट को ऑनलाइन दान ( जिसमें 80G के तहत आयकर छूट है) कैसे कर सकते हैं, के बारे में लोगों को जानकारी देना । …………. This is a limited budget website launched in 09.12.2021 with following objectives: (i) Informing people about more than 25 years old Trust and its activities (ii) Presenting financial status (Expenditure/ Income/ Donations) in a fully transparent manner (iii) informing people about how they can make online donation to the Trust which has income-tax exemption under 80G
भारत सरकार के आयकर विभाग का 80G के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र (वैधता 2031-32 तक), और 12AB (1) (b) के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र ( वैधता 2036-37 तक), वेबसाइट के ‘Details on Donation’ पृष्ठ पर देखा जा सकता है।…….Registration certificate for 80G having validity up to 2031-32 & Registration certificate for 12AB (1) (b) with validity up to 2036-37, from Income-Tax department, Government of India can be seen at ‘Details on Donation’ page of website

स्वर्गीय श्री बलवंत सिंह रावत
(07.08.1933 – 16.02.2022)
हम अब तक क्या करते रहे हैं? / What we have been doing until now?
वर्ष 1999 से, लगभग हर साल, हम उत्तराखंड के मुख्यत: पहाड़ी क्षेत्रों के कई सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को नकद छात्रवृत्ति पुरस्कार, योग्यता प्रमाण पत्र और स्वामी विवेकानंद से संबंधित प्रेरक पुस्तकों के साथ पुरस्कृत कर रहे हैं। अब तक, 37 सरकारी स्कूलों के 1080 से अधिक विद्यार्थियों ने पुरस्कार प्राप्त किए हैं और 5.75 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि मेधावी छात्रवृत्ति में वितरित की गयी है। इन विद्यालयों के कक्षा 10वीं और 8वीं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया जाता है।तीन स्कूलों के 12वीं कक्षा के टॉपर्स को भी मेधावी छात्रवृत्तियां दी जाती हैं, ये तीन स्कूल ट्रस्ट द्वारा चयनित किए गए सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को मेधावी छात्रवृत्ति वितरित करने के तीन केंद्र हैं। कक्षा 5वीं को पहले नकद पुरस्कार भी दिए जाते थे लेकिन बाद में कई प्राथमिक विद्यालयों के बंद होने और इन विद्यालयों में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण इसे बंद कर दिया गया।
Nearly every year, since year 1999, we have been awarding meritorious students of several Government schools of Uttrakhand, primarily in hill region with cash scholarship award, merit certificates and inspiring books on/from Swami Vikvekanand. So far, 1080 plus students of 37 Government schools have received awards and ₹ 5.75 Lakhs plus have been distributed in cash merit scholarships. Students securing 1st and 2nd position, in class 10th and 8th of schools have been considered. Meritorious scholarships are also given to toppers of class 12 of three schools, these three schools being the three centers of the Trust for disbursing of meritorious scholarships to students of all schools selected by the Trust. Cash awards to class 5th were also given earlier but later discontinued due to closure of many primary schools and there being lesser numbers of students in these schools.
पुरस्कृत विद्यार्थियों की रिपोर्ट / Report on awarded students:
दो छोटी वीडियो क्लिप्स / Two small video clips : Archive page
विद्यालयों में SBNJEAC ट्रस्ट के वर्तमान समन्वयक ( Current Coordinators of SBNJEAC Trust in Schools )

Shri K P Jakhmola
Atal Utkrasht GIC Kanva Ghati, Bhaber

Shri Manish Rawat
GIC, Matiyali

Smt. Anita Rawat
GIC, Kirtikhal
Saurav Kumar
सौरव कुमार को जीआईसी कीर्तिखाल से 2021 में कक्षा 12वीं टॉप करने के लिए SBNJEAC ट्रस्ट की मेधावी छात्रवृत्ति दी गयी थी और वर्तमान में वे पहाड़ियों में बसे जयहरीखाल से बीएससी कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा स्केचिंग ( sketching) में है (कृपया नीचे दिए गए उनके यू-ट्यूब चैनल लिंक को देखें)। …. Saurav Kumar is recipient of SBNEAC Trust merit scholarship award for topping Class 12th in 2021 in GIC Kitritkhal and is presently doing B.Sc. from Jaiharikhal in hills. His talent is however in sketching ( Please see his you tube channel link given below).
ट्रस्ट द्वारा किये गये अन्य कार्य / Other work done by the Trust :
ट्रस्ट ने बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में लगे मजदूरों के बच्चों को बुनियादी हिंदी सिखाने और उनका दाखिला प्राथमिक सरकारी स्कूल में कराने की दिशा में कुछ काम किया है। किये गये कार्य की तीन रिपोर्ट (हिन्दी एवं अंग्रेजी में) तैयार की गयीं। देखने के लिए नीचे REPORT पर क्लिक करें।
Trust has done some work in teaching basic Hindi to children of labourers engaged in constructing of multi-storied buildings and getting their admission done in primary government school. Three reports ( in Hindi and English) of the work done were prepared. To see click at REPORT
मजदूरों के बच्चे / Children of labourers
ट्रस्ट के फंड के उपयोग का तरीका और शुरुआत से ट्रस्ट की वर्तमान स्थिति का सार:
निधि उपयोग का तरीका:
सभी दान SBI बैंक, तेल भवन शाखा, देहरादून में ट्रस्ट के बचत बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। उच्च आय-सृजन के लिए UTI mutual fund या बैंक FD में इस ट्रस्ट खाते के फंड से निवेश किया जाता है। Mutual Fund/FD से उत्पन्न लाभांश/बैंक ब्याज भी इस बचत खाते में जमा होता है और आंशिक रूप से (i) ट्रस्ट छात्रवृत्ति में वितरित हेतु (ii) Mutual Fund/बैंक FD में पुनर्निवेश के लिए उपयोग किया जाता है। ट्रस्ट खाता दो ट्रस्टियों के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होता है और ट्रस्ट को/से सभी जमा/निकासी यहाँ परिलक्षित होते हैं।
वेबसाइट की वार्षिक फीस, छात्रवृत्ति वितरण के लिए स्कूलों की यात्रा व्यय, रामकृष्ण मिशन से प्रेरणादायक पुस्तकें, ट्रस्ट योग्यता प्रमाण पत्र आदि जैसे विविध व्यय ट्रस्ट की शुरुआत से ट्रस्टियों के व्यक्तिगत धन द्वारा वहन किए गए हैं। हालाँकि, वित्त वर्ष 2023-24 से, 9000 रुपये की CA की फीस ट्रस्ट वित्त से वहन की जा रही है। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 का ऑडिट, खातों का सत्यापन और आईटीआर दाखिल करना शामिल है।
वर्ष 2021-22 से बाद की Income-Tax Returns/ Balance sheets, दान देने का तरीका और दानकर्ताओं की सूची, ‘Donation Details’ page में देखी जा सकती है।
31.03.2026 तक ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति :
- ट्रस्ट बचत खाता, भारतीय स्टेट बैंक, तेल भवन शाखा, देहरादून में राशि: ₹67,450/=
- भारतीय स्टेट बैंक में सावधि जमा (Fixed Deposit) राशि: ₹2 लाख (वित्त वर्ष 2025-26 में जमा किए गए ₹1 लाख शामिल हैं)
- UTI में म्यूचुअल फंड निवेश लागत मूल्य: ₹ 11,32,365/= (वित्तीय वर्ष 2025-26 में म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए ₹50,000 शामिल हैं)
- म्यूचुअल फंड का वर्तमान मूल्य 31.03.2026 तक : ₹17,47143/=
- हाथ में नकद राशि : ₹8266/= (वित्त वर्ष 2024-25 की ITR से कोई फर्क नहीं )
- वित्त वर्ष 2025-26 में प्राप्त कुल दान: ₹1,40,001/= ( शुरुआत से अब तक ट्रस्ट को प्राप्त कुल दान: ₹9,36,326/=)
-
व्यय
- 11 सरकारी स्कूलों के 47 मेधावी विद्यार्थियों को दी गई मेरिट छात्रवृत्ति राशि: ₹45,200/=
(अब तक 37 सरकारी स्कूलों के 1082 विद्यार्थियों को दी गई कुल छात्रवृत्ति राशि: ₹ 6.45 लाख ) - प्रेरक पुस्तकें जो मेधावी विद्यार्थियों को दी गईं: ₹ 1650/= (ये वे पुस्तकें हैं जिनके लिए चेक से भुगतान किया गया था, अन्य सभी पुस्तकें व्यय में शामिल नहीं हैं और ट्रस्टी के पैसे की हैं)
- CA फीस: ₹ 9000 (ITR दाखिल करने, ट्रस्ट ऑडिट और 80G और 12ए ट्रस्ट प्रमाणपत्र के विस्तार और अनुमोदन के लिए)
A gist on mode of fund utilization and current status of Trust from:
Mode of fund utilization:
All Donations get deposited in Saving bank Account of the Trust in SBI, Tel Bhavan, Dehradun. Investment is made from the fund in this Trust account, in UTI mutual funds or bank FDs for higher income-generation. The dividend/bank interest generated from mutual funds/FDs also gets deposited in this saving account and is partially utilized for (i) giving Trust scholarships (ii) for reinvestment in mutual funds/ bank FDs. Trust account is operable by joint signature of the two trustees and all deposits/withdrawals to/from the Trust are reflected here.
Miscellaneous expenditures like Website annual fees, travel expenses to schools for scholarship distribution, inspirational books from RamaKrishna Mission, Trust merit certificates etc. have been borne by personal money of Trustees from the beginning of the Trust. However, from FY 2023-24, CA fees of Rs 9000 is being borne from Trust finances. It includes Audit of FY 2023-24, validation of accounts and filing of ITR.
ITRs/Balance sheets for year 2021-22 onwards, Donation methods and List of Donators can be seen on the page Donation Details:
Financial status of Trust as on 31.03.2026:
- Amount in Trust Saving Account in State Bank of India, Tel Bhavan Branch, Dehradun: ₹67,450/=
- Fixed Deposit Amount in SBI: ₹2 Lakhs (includes ₹1 Lakh deposited in FY 2025-26)
- Cost value of Mutual Fund in UTI : ₹ 11, 32,365/= (includes ₹50,000 invested in mutual fund in FY 2025-26)
- Cash in hand: ₹8266/= ( same as in ITR for FY 2024-25 )
- Current value of Mutual Fund as on 31.03.2026: ₹ 17,47,143/=
- Total donation received in FY 2025-26: ₹1,40,001/=
- Total donation received by the Trust from the beginning till date : ₹9,36,326/=
-
Expenditures
- Merit scholarships money given to 47 meritorious students of 11 government schools: ₹45,200/=
- Total scholarship money given to 1082 students of 37 government school till date: ₹ 6.45 Lakhs
- Motivational books bought and given to meritorious students: ₹ 1650/= (These are books for which cheque payment was made, All other books not included in expenditure and is of Trustees money)
- CA fees: ₹ 9000 ( for filing of ITR, Trust Audit and extension and approval of 80G and 12 A certificate of Trust)
———————————
Useful Information for school students: IIT Kharagpur has created National Digital Library ( Containing 4 Crores 60 Lakhs books) for students for all subjects which can be accessed using link : ndl.iitkgp.ac.in
………………………………………………………………………………………………………...
- हम आपकी सलाह , विचारों और हमारे उद्यमों के लिए सहायता (वित्तीय या अन्यथा ) का स्वागत करेंगे। आप हमें ई – मेल के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। / We would welcome your advice, ideas and help (financial or otherwise) for our ventures. You can message us through e-mail.
- वेबसाइट को अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करने का कार्य प्रगति पर है। / Translation work on Website from English to Hindi is under progress.
*******************************************************************************************************
इस नेक कार्य में हमें सहयोग करें / Support us in a noble cause …
आप हमारा ऐसे भी सहयोग कर सकते हैं : विद्यार्थियों के लिए हिंदी में लोकप्रिय, प्रेरक, आत्म-विकास की किताबें हमें दान करके ……. You can also support us by donating us popular, inspiring, self-development books in Hindi for the students
A fictional novel ‘Quarter Moon, Full Moon’ from the Trustee, Bhagwant S Rawat is in Amazon in paperback and eBook format. 20% of profit from the sale of book will go to the Trust CLICK FOR DETAILS











